लखनऊ में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल, एक छत के नीचे 60 हजार बच्चे करते हैं पढ़ाई

स्कूल का हमारे देश में एक काफी एहम महत्व है। हर कोई स्कूल को अपने घर जितनी इज्जत देता है। और अपने शिक्षक को अपने मां बाप की तरह ही मानता है। और स्कूल तो एक विद्या का मंदिर ही होता है। और आम तौर पर स्कूल में 4000-5000 बच्चों की भीड़ देखने को मिलती है। जिनमें कक्षा lkg से ले कर के दसवीं तक के बच्चे होते हैं।
और यहां आम तौर पर लड़का और लड़की एक साथ ही पढ़ाई करते दिखाई देते हैं। और इनमें कई सारे सेक्शन भी होते हैं। पर क्या हो अगर हम आपको कहें कि एक ऐसा स्कूल भी है जिसमें कि कुल मिला कर के पूरे 55000 बच्चे हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, कुल मिला कर के पूरे 55000 बच्चे हैं। पर आखिर ये स्कूल है कहा, अब आपको ये जान कर के अधिक आचार्य होगा कि ये स्कूल कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही मौजूद है।
आइए जानते हैं कौन सा है ये स्कूल जिसकी आज हम बात कर रहे हैं। दर असल यह स्कूल हमारे देश भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। इस स्कूल का नाम सिटी मोन्टेसरी स्कूल है। और आपको बता दें कि इस स्कूल की शुरुआत साल 1959 में हुआ था।
इसकी शुरुआत काफी साधारण थी और उस समय मात्र 5 लड़के लड़कियां ही इस स्कूल का हिस्सा हुआ करती थी। पर आज के समय में ये स्कूल इतना बड़ा बन चुका है कि यहां मौजूद विद्यार्थियों की संख्या अब 60 हजार के निकट होने जा रही है।