Latest News

विराट कोहली ने खरीदा किशोर कुमार का बंगलो, कर रहे हैं रेस्टुरेंट खोलने की तैयारी

विराट कोहली वैसे तो अपने मैदान के खेल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं पर इस बार वह अपने बिज़नेस की वजह से खबरों में बने हुए हैं। खबरों के अनुसारविराट कोहली ने महान फनकार किशोर कुमार जी का बंगलो पूरे 5 साल के लिए किराए पर लिया है और इस बंगलो में वह एक होटल खोलने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस खबर की पुष्टि की बात करें तो यह खबर शत प्रतिशत सच है, क्योंकि इसकी पुष्टि स्वयं किशोर कुमार जी के बेटे ने ही की है। विराट की इस रेस्टुरेंट से काफी उम्मीदें होंगी और इसे वो काफी विशाल बनाना चाह रहे होगें।

अगर उनके होटल बिज़नेस की बात करें तो यह उनका कोई पहला होटल नहीं है, इसके पहले भी ववह कई होटल खोल चुके हैं जिसमें से एक दिल्ली में भी मौजूद है। बात विराट की करी जाए तो वह खुद ही खाने के काफी शौकीन हैं और अपने क्रिकेट के शुरुआती दौर में दिल्ली के कोने कोने का स्वाद चखा है उन्होंने। हालांकि अभी के समय में वो अपने खान पान को ले कर काफी सर्तक रहते हैं। बात अगर इस होटल की करें तो वह इस होटल को अपनी बाकी के सारे होटल से भी बड़ा और आलीशान बनाना चाहते हैं। और इस सब के लिए किशोर कुमार के इस बंगलो से बेहतर क्या ही होता।

फिलहाल विराट की बात करें तो वह एशिया कप में व्यस्त हैं और अपने खराब फार्म से बाहर आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक के एशिया कप में वो सफल भी होते दिखाई दे रहे हैं। और खेले हुए सभी तीन मैच में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है और काफी संतोष जनक रन भी बनाए हैं और आने वाले t 20 वर्ल्ड कप के लिए ये काफी अच्छे संकेत हैं।

 

Related Articles