Sucess Story

वायरल हो रहा है स्ट्रीट लाइट में पढ़ते इस बच्चे का फोटो, लोगों ने किया इसकी लगन को सलाम

हमारे देश में मेहनत करने वालों की कोई कमी नहीं है। और हमारे देश की सबसे बड़ी खूबी ही यही है कि, यहां पर लोग मेहनत कर के ही अपने दम पर गरीबी को मात देते हैं। और अपनी जिंदगी में सफलता पाते हैं। और हमें आई दिन ऐसी कई मिसाल देखने को मिलती रहती है जहां लोगों ने अपनी मेहनत से अपनी किस्मत बनाई और अपनी जिंदगी की सभी कठिनाई को दूर कर उसे आसान बनाया

और आज हम ऐसे ही एक मेहनती बच्चे की बात कर रहे हैं। आज बात हो रही है इन दिनों वायरल हो रहे एक लड़के की तस्वीर की। जिसमें वो लड़का रात में स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई करता दिखाई दे रहा है। उसे देख कर ऐसा लग रहा है कि उसके घर में लाइट नहीं है। और उसे देखने से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक गरीब लड़का है।

पर अपनी मेहनत के दम पर वह कुछ करने की कोशिश कर रहा है। वह इस प्रयास में लगा हुआ है कि वह अपनी जिंदगी में कुछ कर सके। और बड़ा बन सके और अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल कर सके। हर कोई इस बच्चे की तारीफ कर रहा है। जिसने भी सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर देखी वह उस बच्चे को सलाम कर रहा है। और उसकी मेहनत से दंग नजर आ रहा है।

हम भी इस बच्चे की मेहनत को सलाम करते हैं। इस बच्चे को देख कर लग रहा है कि हमारे देश का भविष्य उज्ज्वल है। और इस बच्चे से इस जैसे कई बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। और जिंदगी में कुछ बड़ा करने की कोशिश करनी चाहिए। चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *