राजस्थान के किसानों ने खीरा उगाने के लिए किया आधुनिक खेती का उपयोग, 4 महीने में कमा डाले 18 लाख रुपए

भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां पर हमें हर एक चीज एक दम ताजी उपलब्ध हो जाती है। चाहे वो सब्जी हो, घी, तेल, दूध दही या कुछ और और इन सब की वजह एक ही है, हमारे प्यारे किसान भाई। इन्ही किसान भाइयों की वजह से हमको इतनी ताजी सब्जियां और फल फूल मिलते हैं।
पर आज कल उनके लिए खेती करना काफी मुश्किल हो रहा है, और हर साल हमें हजारों लाखों की संख्या में किसानों की मौत की खबर आती ही रहती है। अब ऐसे में आज हम आपको कहानी सुनाएंगे देश के ऐसे एक किसान की जिन्होंने इन सब चीजों से आगे बढ़ के अपने लिए मुश्किलों को दूर किया, और अपने किसान भाइयों को भी आगे बढ़ने का एक नया रास्ता दिखाया।
आज बात हो रही है, राजस्थान के रहने वाले एक किसान कि जिनका नाम है बाबूलाल शर्मा। इनकी कहानी भी देश के बाकी किसानों की तरह थी, पर इन्होंने आसपास के माहौल को देख अपने आप को बदला और और अपने लिए चीजें सुधारी। असल में ये भी पारंपरिक खेती कर रहे थे और वो भी अपने सभी साथी किसनों की तरह खूब घाटे में चल रहे थे। और इसी को देखते हुए उन्होंने एक उपाय निकाला और पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक खेती करने लगे।
उन्होंने खीरे की खेती आधुनिक रूप से शुरू की। सब चीज की जानकारी ली और पूरी लगन से जुट गए और उन्होंने मात्र 4 महीने में अपनी इस खीरे की खेती कुल 18 लाख की कमाई कर डाली और उनकी उपज की बात करें तो अपने खीरे से वो बंपर उपज करते हैं। और उन्होंने कहा कि अब आने वाले साल में वो कुल 35 लाख की कुल कमाई का अंदाजा लगा रहे हैं।