Latest News

ये है इंदौर के स्टार्टअप ‘मॉम्सकार्ट’ की सफलता की कहानी, पूरे देश की हज़ारों महिलाओं दे रहा है रोजगार

आज बात हो रही है इंदौर के अमन पोरवाल कि जो मात्र 23 साल की उम्र में लाखों का स्टार्टअप बना चुके हैं। जिस उम्र में लोग लाखों के बस सपने मात्र ही देखते हैं उन्होंने उस उम्र में वो हर कुछ हासिल कर लिया है जो एक नवयुवक का ख्वाब होता है। उनके स्टार्टअप का नाम है मोमस्कार्ट। ये एक इंदौर बेस्ड start-up है। आज इस आर्टिकल की मदद हम आपको इस स्टार्टअप और अमन के सफर के बारे में बताएंगे और साथ ही साथ इस रास्ते में आए उनके सारे उतार चढ़ाव के बारे में भी सारी जानकारी देंगे और कैसे आप भी एक छोटी उम्र में ये सब पा सकते हैं वो भी बताएंगे।

अमन ने जब jee का एक्जाम दिया तब उनका iit का सपना मात्र 4 नंबर से रह गया, जिसके बाद उन्होंने इंदौर के ही एक कॉलेज में दाखिला ले लिया। यहां अनके दिमाग में स्टार्टअप और अपनी एक कम्पनी खोलने का सपना देखा। वह दिन रात इसी सपने को जीते और अपनी कंपनी के लिए सारी जानकारी इक्कठा करते। उन्होंने कॉलेज में ही एक स्टार्टअप भी शुरू किया जिसमें वो सभी लोगों को उनके असाइनमेंट बना कर देते थे और उनसे कुछ पैसे लेते थे। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती थी और इसी से प्रेरणा ले कर उन्होंने सोचा कि वो जिंदगी में इससे भी बड़ा कुछ करेंगे और एक अच्छा फलता फूलता स्टार्टअप चलाएंगे।

उनकी मम्मी घर पर अचार बना कर बेचा करती थी जिसे देख कर इनको अपने स्टार्टअप का आइडिया आया और उन्होंने कुछ और महिलाओं को इस चीज में साथ जोड़ कर खाने की चीजें बेचना शुरू कर दिया। लॉकडाउन में उनका स्टार्टअप खूब चला और कई लोगों तक उनकी पहचान गई। और आज के समय में वो कुल 2000 महिलाओं को इस तरह से रोजगार दे रहे हैं और कुल 25 लाख सालाना कमाई कर रहे हैं।

 

Related Articles