मिलिए इस अनोखी महिला से, जो अपने बच्चों की तरह करती हैं बंदरों से प्यार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। और इस विडियो के वायरल होने के पीछे का कारण है इस विडियो में मौजूद महिला। दर असल इस विडियो में जो महिला है वह बंदरों के साथ नजर आ रही है। और वह महिला इन बंदरों के साथ खेल रही है। और महिला का ये खेल ही लोगों को खूब भा रहा है। लोग उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
और इस विडियो पर खूब सारे लाइक्स भी आ रहे हैं। और इस विडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए है। कमेंट बॉक्स में लोगों ने इस वीडियो को ले कर के अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उसमें कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। तो कई ने उनको साहसी कहा है। वहीं कई लोगों ने उनको बंदरों से संभाल कर रहने को कहा, वरना उनको चोट आ सकती है।
लोग महिला और इन बंदर दोनो को पसंद कर रहे हैं। लोगों को बंदरों की क्यूट अदाएं खूब भा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ ही साथ ये महिला भी खूब वायरल हो गई है। और लोगों के बीच खूब मशहूर हो रही है। लोग इनको कई प्रकार के नामों से पुकार रहे हैं। कोई मंकी लेडी कह रहा है, तो कोई कुछ। सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियो मौजूद है।
और सभी पर लोगों ने खूब प्यार दिखाया है। इन विडियो में वो अलग अलग काम करती दिखाई दे रही। कहीं वो बंदरो को खाना खिला रही है, तो कहीं वो बंदर के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। तो किसी वीडियो में वो बंदर के बच्चे को बॉटल से दूध पिलाती हुई भी नजर आ रही है। और उनके ये ही हैरतंगेज कारनामे ही लोगों के आश्चर्य का कारण बने हुए हैं।