Latest News

मन में अचानक आया बिजनेस का आइडिया, एक ही हफ्ते में कमा डाले 48 लाख रुपए

आज हम आपको ऐसी एक औरत की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने मात्र एक हफ्ते में 50 लाख के करीब की राशी कमा डाली अपने एक दम नई बिजनस से। वह बिजनेस जिसको खोलने से पहले इनको जरा भी अंदाज नहीं था कि इसका परिणाम क्या होगा, ये सफल होगा या असफल हो जाएगा। पर उनका यह तुक्का काम कर गया और उनको करोड़पति बना गया। यह महिला ऑस्ट्रेलिया की निवासी हैं और ये अमेरिका घूमने गई थी और वहीं से एक बिजनेस आइडिया ले कर के आई और करोड़ों की मालकिन बन बैठी हैं।

ये जब अमेरिका घूमने गई तो भ्रमण करते हुए उनको एक महिला मिली जिनके बालों से बहुत अच्छी एक खुशबू आ रही थी, अधिक जानकारी लेने के बाद पता चला कि वो एक तेल था जो भारत में बनाया जाता है और इसके निर्माण की कीमत भी काफी कम पड़ती है। जब उनको इस बारे में पता चला कि इसे कम दाम में बना कर मुंह मांगी कीमत पर बेचा जा सकता है तो उनको तुरंत ही इसमें एक बिज़नेस का रास्ता दिखा और वह काम पर जुट गई।

उन्होंने इसे तैयार करने का तरीका पता किया और भारत के इस तेल को वो ऑस्ट्रेलिया में बना कर काफी अच्छे दामों पर बेचने लग गई। भारत के इस तेल को उन्होंने वहां एक परफ्यूम की तरह बेचा। लोगों को पहली बार में ही ये काफी ज्यादा पसन्द आ गया और देखते ही देखते इसकी अंधा ढूंढ बिक्री होनी शुरु हो गई और अपनी कमाई के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, इसकी मांग इतनी अधिक हुई कि मात्र एक हफ्ते में उन्होंने इससे 40 लाख से अधिक कमा डाले।

 

Related Articles