Sucess Story

समाज ने नकारा फिर भी नहीं मानी हार, आज ये व्यक्ति बना देश का पहला किन्नर पायलट

आज हम बात कर रहे हैं हमारे भारत देश के पहले किन्नर पायलट एडम हैरी की। जिन्होंने समाज की बुराइयों से लड़ कर के इस कामयाबी को पाने का गौरव हासिल किया। आज हम जानेंगे कि कैसे उनको उनके इस सफर में कई सारी अड़चन आई। पर उन्होंने कभी भी हार बिलकुल नहीं मानी, और हमेशा ही खुद को सभी विपरीत परिस्थितियों में हिम्मतवर बनाए रखा। और आज के समय में समाज में उनकी एक अलग पहचान बैन गई है।

तो आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। इनका नाम है एडम हैरी और इनका जन्म भारत के केरल की एक छोटी सी जगह में हुआ। जब से इनका जन्म हुआ तब से ही इनके लिए कठिनाइयां आनी शुरू हो गई। लोगों ने इनके जन्म होते ही इनका बहिष्कार कर दिया। और सबसे बुरी बात तो ये हुई की, इनके खुद के मां बाप ने इनको बेघर कर दिया।

और फिर क्या था, ये अनाथ हो गए। सोचिए कितनी दुख की बात है मां बाप के जिंदा होते हुए अनाथ हो जाना। और इनकी गलती सिर्फ ये थी कि ये एक किन्नर थे। पर इनको अपनी जिंदगी में कुछ करना था और इन्होंने उसके लिए मेहनत शुरू की। और ये छोटी सी दुकान पर हेल्पर के रूप में काम करने लगे। उस दुकान से इनकी छोटी मोटी आमदनी आसानी से हो जाया करती थी।

पर इनका ख्वाब था कि वो एक दिन पायलट बने। और इन्होंने उसके लिए खूब मेहनत की। और आज के समय में इनको सफलता मिल चुकी है। और ये हमारे भारत देश के पहले किन्नर पायलट बन चुके हैं। इनकी मेहनत और इनके समर्पण को सलाम। ये अपने जैसे कई और किन्नरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। उम्मीद है वो भी इनकी सफलता देख कर के आगे आएं। और अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *