Sucess Story

पढ़िए इस लड़की की कहानी जो बन चुकी है नाई, पिता के बीमार होने के बाद संभाल लिया उनका जिम्मा

आज हम बात कर रहे हैं हमारे भारत देश के हैदराबाद की  एक महिला नाई बिंदु प्रिया की। जिन्होंने समाज की बुराइयों से लड़ कर के इस काम को शुरू किया किया। आज हम जानेंगे कि कैसे उनको उनके इस सफर में कई सारी अड़चन आई। पर उन्होंने कभी भी हार बिलकुल नहीं मानी, और हमेशा ही खुद को सभी विपरीत परिस्थितियों में हिम्मतवर बनाए रखा। और आज के समय में समाज में उनकी एक अलग पहचान बन गई है।

दर से बिंदु प्रिया के पिता एक नाई थे। और वो बचपन से ही अपने पिता को ये काम करते देखते आ रही थी। सब कुछ उनकी जिंदगी में सही चल रहा था। कि एक दिन उनके पिता को एक बीमारी हुई और सब कुछ बदल गया। उनके पिता की एक बीमारी उनके लिए एक बड़ा हादसा बन गई। और उनके स्वस्थ पिता ने बिस्तर पकड़ लिया।

उनके घर की सारी आमदनी बंद हो गई। उनके पिता जो उनकी कमाई का एक मात्र जरिया थे वो अब बीमार थे। तो अब उनको समझ नहीं आया की वो क्या करे। उनके घर के खर्चे के लिए उनको कुछ करना जरूरी था। तब भी उन्होंने एक बड़ा निर्णय लिया और खुद ही दुकान की जिम्मेदारी संभाली। और उन्होंने पिता का नाई का काम करने का निर्णय लिया। पर उनको इस चीज के लिए समाज से बुरी तरह से लताड़ा गया।

उनको कई लोगों ने ये काम करने से रोका। और शुरुआत में काफी बुरी बातें भी की। पर आज के समय में वो एक सफल नाई है। और काफी अच्छे से दुकान चला रही है। और साथ ही साथ अपने घर के सारे खर्च चलाती है। और साथ ही साथ अपनी पढ़ाई भी करती है। और अपनी पढ़ाई का सारा खर्चा भी खुद ही उठा लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *