Sucess Story

लोन ले कर बेटी को बना दिया गुजरात के पिता ने पायलट, पूरी दुनिया कर रही है अब बाप बेटी की तारीफ

आज के समाय में लड़कियां लड़कों से भी आगे निकल रही है और देश और समाज का नाम पूरे विश्व में ऊंचा कर रही हैं। और आज हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक गुजरात की बेटी मैत्री पटेल की जिन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी वजह से इनके परिवार के साथ साथ इन्होंने पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। तो आइए चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कौन सा कारनामा कर दिखाया है।

गुजरात की मैत्री पटेल मात्र 19 साल की छोटी सी उम्र में पायलट बनने वाली भारत की सबसे उम्र की महिला पायलट बन गई है। ऐसा करने के बाद वो भारत के साथ साथ विश्व की सबसे कम उम्र की महिला पायलट में से एक हो गई है। इतनी छोटी सी उम्र में ये कारनामा कर के उन्होंने कमाल कर दिखाया है और लाखों लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है।

गुजरात की रहने वाली इस लड़की का बचपन से ही एक सपना था कि वो पायलट बने और पूरी दुनिया भर की सैर करे और अपने साथ ही साथ कई और लोगों को भी पूरी दुनिया की सैर कराए और अब आखिरकार उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है।

उन्होंने अपनी पहली फ्लाइट जो मात्र 19 साल की उम्र में भरी उन्होंने उसमें अपने माता पिता को भी अपने साथ अपने प्लेन में बिठाया। उनका कहना है कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता पिता को जाता है, और अगर वो उनका सपोर्ट ना करते तो शायद वो यहां तक नहीं पहुंच पाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *