1000 किलोमीटर साइकिल चला कर सलमान से मिलने पहुंचा फैन, भाई ने भी नहीं होने दिया फैन को निराश

हमारे देश में बॉलीवुड सुपरस्टार को लोग कितना पसंद करते हैं ये बताने की तो हमें कोई जरूरत ही नही है। लोग बॉलीवुड के इन सितारों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और उनको अपना भगवान सा मानने लगते हैं और उनके लिए दीवाने हुए रहते हैं। और आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे हैं।
इस कहानी में जबलपुर जैसे एक छोटे से शहर से बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान का एक फैन उनसे मिलने आया और उसका आने का तरीका भी काफी अनोखा था जो शायद हम में से कई लोग सोच भी ना पाएं। तो चलिए अंदाजा लगाइए उसने ऐसा क्या किया होगा जिसकी हम इतनी बातें कर रहे हैं और कह रहे हैं की शायद हम सब में से कोई ऐसा ना ही कर पाएगा, क्या आपने अंदाजा लगाया, अगर लगाया तो चलिए देखते हैं आपका जवाब सही है या नहीं और अगर कुछ नहीं सोचा तो चलिए सीधे देख ही लेते हैं की आखिर पूरा माजरा क्या था।
दर असल वो सलमान खान से मिलने जबलपुर से मुंबई तक लगभग 1400 किलोमीटर अपनी साइकिल चला कर के आया था। और इससे ही उसका सलमान खान के प्रति प्यार का पता चलता है। तो अपने इस फैन के प्यार को देखने के बाद सलमान खान ने भी उसे नाराज नहीं किया और उसे मिले और उसका मान रखा। शायद इसलिए लोग सलमान खान को इतना पसंद करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहा करते हैं।