पढ़िए रुद्रप्रयाग की महिला की अनोखी कहानी, शादीशुदा जिंदगी में समय निकाल कर बनी जज

आज हम बात कर रहे हैं अपर जिला जज बनी अंजलि बेंजवाल बहुगुणा के बारे में। इनका चयन उच्च न्यायिक सेवा में हुआ है। और वो भी अपर जिला जज के पोस्ट पर। अंजलि बेंजवाल बहुगुणा बलौड़ी गांव की रहने वाली हैं। आज हम बात करेंगे कि कैसे उन्होंने सभी मुश्किलों को मात दिया।
और एक मुश्किल भरी जिंदगी से उठ कर के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें कि उनकी ये परीक्षा कोई ऐसी वैसी परीक्षा नहीं है। इस परीक्षा को काफी कठिन परीक्षा माना गया है। और ऊपर से वह हालात जिनके मध्य उन्होंने ये परीक्षा दी। वो सब तो इस परीक्षा को उनके लिए और कठिन बना देते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।
अंजलि बेंजवाल बहुगुणा जी रायबरेली की रहने वाली हैं। और वो बलौड़ी गांव से आती हैं। उनकी रुचि शुरू से ही लॉ में थी। और वह पढ़ाई में भी काफी मेधावी छात्र थी। पर उनकी जिंदगी में इस सब के बीच एक अप्रिय घटना हो गई। बीच पढ़ाई में उनकी शादी कर दी गई। जो कि उनके निर्णय के खिलाफ थी।
फिर भी किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। और उनकी शादी कर दी गई। फिर भी उन्होंने इस चीज को स्वीकार किया। और अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनको कई सारी मुश्किल आई, पर उन्होंने इन सब का सामना किया। और जज की परीक्षा क्लीयर की। और आज के समय में वो अपर जिला जज के पोस्ट पर विराजमान हैं। और आज हर किसी को उन पर गर्व है।