17 साल की उम्र में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, जानिए क्या है इस लड़के की सफलता का राज

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे लड़के की जो मात्र 17 साल की उम्र में करोड़ों की कंपनी बना चुका है। आज हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं उसका नाम आदित्य बांगर है और वह वर्तमान में एक कंपनी चला रहे हैं जिसका सालाना टर्नओवर करोड़ों में है और वह ऐसा करने वाले विश्व के कुछ चुनिंदा लोगों में से एक है। उनके इस कारनामे की हमारे भारत देश के साथ ही साथ विदेशों में भी बात हो रही है। और आज इस आर्टिकल की मदद से हम बात करेंगे उनके सफलता के रहस्य की और कैसे इन्होंने इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी कंपनी बना ली।
आदित्य वर्तमान में बारहवीं कक्षा में हैं और दर असल एक बिजनेस फैमिली से हैं और वह जब दसवी कक्षा में थे तो चीन गए थे जहां उन्होंने कचरे से कपड़ा बनते देखा और यही इनको अपना बिजनेस आइडिया आया। और यहां आ कर उन्होंने अपनी कंपनी शुरू कर दी।
यहां पर उनको कोरोना की वजह से शुरुआत में थोड़ी अड़चन आई पर धीरे धीरे ये मुश्किल भी दूर हो गई और वह जल्द ही अच्छा धंधा करने लगे। देखते ही देखते उनके काम ने रफ्तार पकड़ ली और एक एक बड़ी कंपनी के मालिक बन गए।
आज के समय में वो रोज एक टन कचरे से कपड़े बनाते हैं और पर्यावरण की रक्षा में एक एहम सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कचरा उनको आम तौर पर किसी भी म्युनिसिपैलिटी से उपलब्ध हो जाता है और वह जल्द ही इस बिजनेस को और बड़ा बनाएंगे।